गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

परीक्षा के लिये मानसिक तौर पर रहें तैयार: अशोक श्रीवास्तव

बस्ती। परीक्षाकाल में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें, पूरे आत्मविश्वास के साथ तनावमुक्त होकर परीक्षा दें और उत्तर पुस्तिका में अपना प्रस्तुतीकरण स्पष्ट व साफ सुथरा रखें। यह बातें पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने कही। वे सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इण्टर कालेज बनकटी में छात्राओं को परीक्षा में बेहतर अंक लाने के टिप्स दे रहे थे। उन्होने कहा व्यक्ति पूरे जीवन इम्तेहान देता है। बात चाहे एकेडमिक परीक्षा की हो या फिर करियर से जुड़ी परीक्षाओं की हों या फिर गृहस्थ जीवन की, हमेशा मानसिक तौर पर खुद को तैयार रखना चाहिये। एकेडमिक परीक्षायें अंकों का खेल हैं, जो कम ज्यादा हो सकते हैं। कम अंक आने का तात्पर्य यह कदापि नही है कि परीक्षार्थी की योग्यता नही है, बल्कि यह समझ लेना चाहिये कि जिस स्तर की तैयारी होनी चाहिये थी उस स्तर की तैयारी नही हो पाई। इसलिये जितनी भी परीक्षायें आयें उसमे पहले से ज्यादा तैयार होकर बैठें। यह भी कहा कि जिस प्रश्न का उत्तर सबसे अच्छा तैयार हो उसे सबसे पहले लिखें। अशोक श्रीवास्तव ने प्रश्नोत्तर लिखने के तरीके बतायें, कहां लिखना कहां गैप करना है, किस प्रकार की कलम का इस्तेमाल का करना है, पहले कौन से प्रश्न का उत्तर लिखना है, सभी प्रश्नों पर समय का विभाजन किस प्रकार करना है इससे जुड़ी अनेक जानकारियां दी। उन्होने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया और परीक्षा केन्द्र पर 15 मिनट पहले पहुचने की सलाह दी। अशोक श्रीवास्तव ने ने हाईस्कूल, इण्टर की कालेज टॉपर छात्रा को एक हजार रूपये पारितोषिक देने की घोषणा की। इस अवसर पर कालेज के प्रबधक डा. अनिल कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम मौर्य, निशा मौर्य, नगमा, प्रीती, आरिफ, अमृता गौतम, अंशिका दूबे, शशि चौधरी, आराधना यादव, काशी प्रसाद पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!