उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नगरा में प्राथमिक विद्यालय हुआ जर्जर, छत टूटकर से गिरा प्लास्टर

जोगिया/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नगरा में छत से टूटकर प्लास्टर गिरने से प्रधानाध्यापिका सीमा रानी आर्य घायल हो गईं। घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए बच्चों को दूसरे कमरे में स्थानान्तरित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्कूल भवन की मरम्मत के लिए विभाग को कई बार पत्र लिखा गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के समय विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के अलावा रामकुमार, ज्योति सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण न होने के कारण छत का प्लास्टर टूटकर गिरा है। इस घटना से विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी जोगिया कमला प्रसाद ने भवन की मरम्मत के लिए सूची में नाम भेजकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



