गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

ट्रांसफार्मर जला रहवासी अधेरें में रहने को मजबूर, आक्रोश, बदलने की मांग, करमा/सोनभद्र

पसहीं विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करमा कस्बे में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से रहवासी भीषण उमस व अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा कस्बे में पहले 100 केवीए का मात्र एक ट्रांसफॉर्मर लगा था जिस पर लोड अधिक होने की वजह से उपभोक्ताओं को लो बोल्टेज का सामना करना पड़ता था साथ ही आये दिन ट्रांसफॉर्मर भी जल जाया करता था। विगत एक सप्ताह पूर्व लोड कम करने हेतु कर्मा कस्बे 63 केवीए का एक और ट्रांसफॉर्मर लगाया गया किंतु बमुश्किल 3 दिन ठीक ठाक चलने के बाद वह भी 17 अगस्त की सुबह जल गया। उपभोक्ताओं द्वारा उसी दिन 1912 पर शिकायत दर्ज करा दी गयी साथ ही बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गयी थी। किंतु अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका जिससे उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग की कार्यशैली व लापरवाही को लेकर आक्रोश है। उपभोक्ता मनोज जायसवाल, प्रदीप त्रिपाठी, राम सरन, राधे श्याम, विकास तिवारी सीताराम, विनोद, मंगल सिंह आदि उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए यथाशीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है

Related Articles

Back to top button