गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसंत कबीरनगर

संतकबीरनगर : शारदीय नवरात्रि की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
संतकबीरनगर। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज अष्टमी के दिन जनपद मुख्यालय स्थित ’समय माता मंदिर पर स्थानीय जन सहभागिता से लोक कलाकारों द्वारा भक्तिपूर्ण देवी गायन एवं नारी शक्ति पर आधारित लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति की गई। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा मंदिरों पर उक्त कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मां दुर्गा के नारी स्वरूप को नारी शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए समाज की महिलाओं, बालिकाओं एवं बेटियों में आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की भावना पैदा करने के साथ-साथ जन सामान्य को इससे जोड़ते हुए मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। उक्त के क्रम में आज नवरात्रि के आठवें दिन शासन के निर्देशानुसार जनपद में जिला मुख्यालय सहित सभी तीनों तहसीलों में स्थापित देवी मंदिरों पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से पंजीकृत कलाकारों व टीम द्वारा देवी मंदिरों पर देवी गायन एवं शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा को ष्मिशन शक्तिष् के नारी सशक्तिकरण से जोड़ते हुए लोकगीतों के माध्यम से भाव पूर्ण प्रस्तुति की गई।

मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जनपद मुख्यालय पर स्थित भव्य समय माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुॅचकर पूजा अर्चना किया तथा इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना किया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने हरिशंकर मौर्य एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा देवी गायन सहित अन्य भक्ति गीतों को सुना। इस अवसर पर समय माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरनाथ रुंगटा, नवदुर्गा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित भारी संख्या में भक्तगण आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में मेंहदावल तहसील अन्तर्गत बाराखाल दुर्गा मंदिर मेहदावल पर महेश मौर्या एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा शारदीय नवरात्रि के अष्टमी तिथि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत देवी गायन एवं भक्ति गीतों आदि से सम्बंधित कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। धनघटा तहसील में मॉ दुर्गा मंदिर शनिचरा बाजार धनघटा में कलाकार प्रमिला उर्फ पप्पी कोयल एण्ड पार्टी द्वारा मॉ दुर्गा देवी गायन एवं भक्ति गीतों आदि की भव्य प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर भक्तगण सहित मंदिर के पुजारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!