गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसंत कबीरनगर

संतकबीरनगर : साडे कला ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट का बैठक हुआ संपन्न

रानीपुर, रक्सा,साडे कला साड़े खुर्द पेंडारी कला में हुई शांतिपूर्ण तरीके से सोशल आडिट की बैठक संपन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
मेहदाव/संतकबीरनगर। मेहदावल ब्लाक के ग्राम पंचायतों में सकुशल संपन्न हुआ सोशल ऑडिट बैठक। पारदर्शिता ,सहभागिता एवं जवाबदेही के अनुपालन में विकास खंड मेहदावल अन्तर्गत ग्राम पंचायत रानीपुर, रक्सा,पेडारी कला, साडे खुर्द और साडे कला में सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया । जहां पर सोशल ऑडिट टीम द्वारा दो दिनों तक गांव में हुए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया तत्पश्चात आज तीसरे दिन ग्रामीणों के साथ खुली बैठक कर सोशल ऑडिट टीम द्वारा ग्रामीणों के समक्ष एमआईएस रिपोर्ट को पढ़कर सुनाते हुए पीएम आवास एवं मनरेगा के तहत गांव में हुए विकास कार्यों का क्रमानुसार ऑडिट किया गया।

तथा सोशल ऑडिट टीम के ऑर्डिनेटर बालमुकुंद पांडे द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्यों को बताया गया। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत अधिकारी गिरजेश यादव, ग्राम प्रधान उमेश सिंह, रविन्द्र सिंह, राम रतन, रविकांत, तजमूल, विश्वनाथ यादव, भूलन सिंह, मोहन सिंह, इन्दजीत यादव, धर्म राज, राम सिंह, विजेन्द्र गुप्ता, अनिल, श्रीराम यादव, पंचायत सहायक, टीम सदस्यों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!