गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

योगेंद्र धाम हाल्ट के निकट चलती ट्रेन के आगे कूदा युवक; युवक की ट्रेन से कटकर हो गई मौत

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच l जिले के बहराइच गोंडा रेल प्रखंड पर आज बहराइच से गोंडा जा रही डेमो ट्रेन के आगे एक युवक अचानक कूद गया । ट्रेन ड्राइवर जब तक गाड़ी को रोकते युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस व पयागपुर मौके पर पहुंची है। युवक कहां का है ; इसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं । मिली जानकारी अनुसार आज दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर बहराइच स्टेशन से गोंडा के लिए डेमो ट्रेन रवाना हुई । ट्रेन जब करीब चार बजे पयागपुर इलाके में स्थित योगेन्द्र धाम के पास पहुंची तभी अचानक एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया , जिससे उसकी कटकर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन ड्राइवर ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस व स्थानीय थाने को दी । हादसे के बाद ट्रेन वही पर काफी देर तक रुकी रही । सूचना पर पयागपुर पुलिस व जी आर पी के लोग मौके पर पहुंच गए। पयागपुर थाना प्रभारी ने बताया कि योगेन्द्र धाम स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस बल को भेजा गया है। मृतक कौन है कहां का रहने वाला है इसकी जांच की जा रही है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!