गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : भाजपा कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/एमएलसी डा० धर्मेंद्र सिंह रहे

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। डॉ धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यालय पर डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया धर्मेंद्र सिंह संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहां की डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद एक कुशल राजनीतिक के साथ सच्चे राष्ट्रवादी थे उन्होंने जीवन भर अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर उनके संकल्प को पूरा किया आजादी से पहले देश के लिए बहुत बलिदान हुए लेकिन आजादी के बाद देश के लिए बलिदान होने वालों में सर्वाेच्च स्थान डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी जी का है।

जिला अध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारत के विकास में किए गए अनुकरणीय योगदान और भारत की एकता को और अधिक मजबूत बनाने में अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय हमेशा ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक फरेंदा महराजगंज बंजरंगी सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बंधु उपेंद्र नाथ सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव,पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा,राम कुमार कुंवर,लाल जी त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, तेजू विश्वकर्मा,गौरी शंकर,विनीत,मुन्नी देवी,जिला महामंत्री विपिन सिंह,विजयकांत,जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, बिंदुमती मिश्रा, कार्यालय मंत्री आशीष शुक्ला,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय,चेयरमैन अजय गुप्ता,हेमंत जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख प्र० दशरथ चौधरी,राजेंद्र दुबे,लवकुश ओझा,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय शर्मा,भाजपा नेता राजेंद्र पांडेय,अरविंद उपाध्याय,हरिशंकर सिंह,चिंकू यादव,पूर्व नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र,सौरभ त्रिपाठी ,फूलचंद जायसवाल,विक्की रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!