गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पाण्डेयपार उर्फ डड़वा के प्रा वि पर चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला,गोरखपुर। गोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाण्डेयपार उर्फ डड़वा के प्रा वि पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश सिंह राजन रहे। विशिष्ट अतिथि परमेश दुबे प्राणेश और मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संतोष चन्द ने की। मुख्य अतिथि राजेश सिंह ष्राजनष् ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह संकल्प यात्रा 15 नवम्बर से विसरा मुंडा जयंती से आरम्भ हुई है। और 26 जनवरी को समाप्त होगी। इस इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश में कोई भूखा नऽ रहे इसके तहत प्रति युनिट 5 किलो राशन दिया जा रहा है।

हमारे किसान भाई खेती करने के लिए साहुकारों के सामने हाथ फैलाते थे। हमारी डबल इंजन सरकार ने किसानों को उचित दर पर खाद, बीज के साथ साथ दे रही है। किसानों के फसल उचित दाम मिल रहा है। और प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए दे रही है। सभी पात्रों को पक्का घर दे रही है।, देश में इलाज के अभाव में कितने गरीब बेसहारा प्राण त्याग देते थे। आज भारत सरकार द्वारा तीन करोड़ चालीस लाख लोग आयुष्मान कार्ड दिया गया है जिससे पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में करा सकते हैं।, माताएं बहने सौच के लिए घर से बाहर न जाए इसके लिए घर घर शौचालय बनवाए और बन रहा है, उज्जवला गैस योजना के तहत एक लाख सत्तर हजार मुफ्त रशोई गैस दिया है, शुद्ध पेय जल के लिए एक करोड़ साठ लाख पानी की टोटी लगी है।

जिससे लोग स्वस्थ और सुरक्षित रहे। आगे उन्होंने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पौष्टिक भोजन करने के लिए मोटे अनाज खाने के लिए प्रेरित करना और पामायल, चना सोयाबीन तेल, दरिया चनाकी दाल, दलिया आदि का वितरण करा रही है। जो लोग अभी इन योजनाओं से बंचित हो वह लोग अपना आनलाइन करा कर इन योजनाओं का लाभ लें। विशिष्ट अतिथि परमेश दुबे ष्प्राणेश ने का हा कि देश और प्रदेश सरकार में विकास की गंगा बह रही है और घर घर पहुच रही है। यहां पर प्रमुख रुप से ग्राम प्रधान शिवनाथ, विकास अधिकारी आशुतोष सिंह, सभी कर्मचारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!