गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत कलश लेकर गांव गांव निकाली शोभायात्रा

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला/गोरखपुर। अयोध्या में चल रहे श्रीराम लला के अपने निज धाम में विराजमान करने का दिन आ गया है। आज हम सभी के राम मंदिर बनने का सपना साकार हो रहा है।इसी क्रम में आज दिनांक 29-12-2023 को दिन में बारह बजे से श्री रामरेखा इंटर कॉलेज उरूवां बाजार से आर एस एस खंड कार्यवाह उरूवां डॉ आलोक धर दूबे व सह खंड कार्यवाह अनूप चंद के देखरेख में पूजित कलश अक्षत शोभा यात्रा निकाली गई जो उरुवां बाजार सहित पूरे खंड के प्रत्येक न्यायपंचायत तक पहुंची।

उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत को घर घर पहुंचाने का कार्य संघ के लोगों द्वारा किया जा रहा है। इस शोभायात्रा में अमन सिंह, मुन्ना सिंह, संतलाल, अभिमन्यु सिंह, अखिलेश तिवारी, डिंकू मिश्र, डॉ विवेक मिश्र, शौर्य गुप्ता, अरुणोदय तिवारी, अभिमन्यु यादव, आलोक, जिला प्रचारक अमित चंद पाण्डेय, अभय चंद, अश्विनी चंद, सहित सैकड़ों आर एस एस कार्यकर्ता, भारतीय मजदूर संघ, बजरंग दल, भाजपा विद्यार्थी परिषद, सहित तमाम संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button