सिद्धार्थनगर: सांस्कृतिक प्रतिभा खोज मे 04 सांस्कृतिक टीमो ने लिया भाग

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक प्रतिभा खोज मे निर्णायक मण्डल के सदस्यो के समक्ष सांस्कृतिक दलो का ऑडिशन विकास भवन सभागार में लिया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक प्रतिभा खोज जनपद के 04 सांस्कृतिक टीमो का आवेदन प्राप्त हुआ था

जो इस प्रकार है भोजपुरी लोकगीत, लालमन मौर्य, ग्रा0वपो0-भीमापार, जनपद सिद्धार्थनगर, लोकगीत लघु सांस्कृतिक दल, अंशुमान मौर्य, ग्रा0-राजपुर पो0-धोबहा, जनपद सिद्धार्थनगर, लोकगीत (पारम्परिक रचना) भोजपुरी सांस्कृतिक दल, राधेश्याम मणि त्रिपाठी, ग्रा0वपो0-भीमापार, जनपद सिद्धार्थनगर, लोकगायन, कैलास प्रसाद, मो0-शिवाजी नगर, पो0-तेतरी बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा ऑडिशन दिया गया। निर्णयक मण्डल दल के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक दलो के चयन की समस्त औचारिकताये पूर्ण कर जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से संस्कृति विभाग उ0प्र0 लखनऊ को चयनित दलो की सूची प्रेषित की जायेगी। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, प्रोफेसर प्राचीन इतिहास संस्कृति विभाग, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, डॉ नीता यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु डा0 रेनू त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार, प्रधान सहायक नजमुल हुदा, सिनेमा आपरेटर ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह तथा अन्य संबधित उपस्थित थे।




