Uncategorized
मरम्मत के अभाव में सोलर वाटर पंप बना शो पीस, सोनभद्र
मरम्मत के अभाव में सोलर वाटर पंप बना शोपीस म्योरपुर स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रनटोला में बीते महीनों से ऊपर सोलर वाटर पंप खराब होने के कारण लोगों को हो रही हैं समस्याएं । ग्रामीण विजय कुमार, अरविंद, नवीन ,छोटू दुबे (बाबा) टाइगर ,भंटू,प्रेम प्रकाश, आदि ग्रामीणों ने बताया कि सोलर वाटर पंप खराब होने के कारण गांव के ग्रामीणों को पानी की समस्याएं हो रही है जिससे कि उनको दूर जाकर पानी की व्यवस्थाए करनी पड़ रही हैं। बीते दिनों ग्रामीणों द्वारा ब्लॉक में भी शिकायती पत्र दिया गया है लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान आकर्षित करने की अपील की है।


