गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के दृष्टिगत अचूक सुरक्षा ब्यवस्था हेतु पुलिस अधिकारियों द्वारा की गयी ब्रीफिंग, सोनभद्र

* मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद में आगमन के दृष्टिगत अचूक सुरक्षा व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई ब्रीफिंग-* 16.06.2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण/आगमन कार्यक्रम जनपद सोनभद्र में प्रस्तावित है । उक्त वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी राम कुमार, मण्डलायुक्त मीरजापुर डॉ0 मुथु कुमार स्वामी बी, पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर राकेश प्रकाश सिंह द्वारा जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन, चुर्क में जनपद व गैर जनपद से वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी में लगे समस्त राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों को सुरक्षा/यातायात व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखने व कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजुद रहें।

Related Articles

Back to top button