गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

डुमरियागंज : बिना तपस्या कुछ भी प्राप्त नही होता है – वेदांती नंदन जी महाराज

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के वार्ड नम्बर 13 लक्ष्मण नगर में चल रहे संगीतमयी श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिन वृन्दावन से पधारे वेदांती नंदन जी महाराज ने शिव पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया इस प्रसंग को सुनाते हुए महाराज ने कहा कि भोलेनाथ को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने भी बहुत कठिन तपस्या किया था।

कठिन तपस्या और अनुशासन से इंसान कुछ भी प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर मुख्य जजमान हरीश चंद्र दूबे, निर्मला देवी, राकेश शास्त्री, लाल साहब, मंगल दादा, कमलेश, उत्कर्ष, हर्ष, भोला, सनी, मुन्ना समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button