Uncategorized
त्योहार के दृष्टिगत पुलिस कर रही है भ्रमण, व संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग, सोनभद्र
*आगामी त्यौहार होली एवं शब-ए-बारात के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी घोरावल व क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा कस्बा शाहगंज एवं घोरावल में , उपजिलाधिकारी ओबरा व अपर पुलिस अधीक्षक ओबरा/क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना ओबरा, अपर पुलिस अधीक्षक ओबरा/क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा हाथीनाला तथा जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थानों पर क्षेत्रान्तर्गत होली एवं शब-ए-बारात के दृष्टिगत किया जा रहा भ्रमण एवं संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग-* उप जिलाधिकारी घोरावल/क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक घोरावल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत, जिलाधिकारी घोरावल/क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक शाहगंज द्वारा, उपजिलाधिकारी ओबरा व अपर पुलिस अधीक्षक ओबरा/क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ओबरा द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक ओबरा/क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आगामी त्यौहार होली एवं शब-ए-बारात को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व वाहनों की चेकिंग की गयी साथ ही व्यापरीबन्धुओं, दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया । इसी तरह जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण परोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें ।


