विकासखंड खेसरहा के कसिहरा प्राथमिक विद्यालय में भरा बरिश का पानीः इंटरलॉकिंग के अभाव में अभिभावकों ने स्थायी समाधान की मांग की

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। स्थित प्राथमिक विद्यालय कसिहरा का परिसर बरसात के दिनों में कीचड़ से भर जाता है। इंटरलॉकिंग या आरसीसी फर्श के अभाव में हल्की बारिश भी पूरे प्रांगण को दलदल में बदल देती है। इस स्थिति में छोटे बच्चों को प्रतिदिन कीचड़ से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे उनके कपड़े और जूते गंदे होते हैं और दुर्घटना का जोखिम भी बना रहता है।अभिभावकों ने बताया कि बरसात के मौसम में छोटे बच्चों को विशेष परेशानी होती है। कई बार बच्चे फिसल जाते हैं, जिससे उनके कपड़े पढ़ाई शुरू होने से पहले ही कीचड़ से सन जाते हैं। अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग या आरसीसी फर्श के निर्माण की मांग की है।अभिभावक अकालमती, अंतिमा, नंदराम और संतराम ने पुष्टि की कि यह समस्या हर वर्ष बरसात में उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कीचड़ से होकर विद्यालय जाना पड़ता है और इंटरलॉकिंग के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार ने स्वीकार किया कि इंटरलॉकिंग के अभाव में बरसात में परिसर में कीचड़ की समस्या होती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और स्थायी समाधान के प्रयास जारी हैं।ग्राम प्रधान रामकृष्ण ने जानकारी दी कि पूर्व में विद्यालय की स्थिति संतोषजनक नहीं थी, लेकिन हाल के समय में इसमें सुधार किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद विद्यालय परिसर में आरसीसी या इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगाद्य




