शिवनगर डिड़ई थाने में पुलिसकर्मियों ने लगाए पौधेः श्वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026श् के तहत कार्यक्रम आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। थाना शिवनगर डिड़ई परिसर में रविवार को श्वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026श् के तहत एक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को बढ़ावा देना था।थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।बृजेश सिंह ने आगे कहा कि पौधे न केवल वायु को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर थाना परिसर में हरियाली बढ़ाने और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।




