गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : नूरी चौराहा का नाम बदलकर मोदीनगर तिराहा किया गया

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसियापुर,सिद्धार्थनगर। बढनी ब्लाक के औदही खुर्द और रेडवरिया के बीच नूरी चौराहा का नाम बदल दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों के और हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों की पहल से अब इस चौराहा का नाम बदलकर मोदीनगर तिराहा कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस तिराहा को नूरी चौराहा नाम लिए प्रयासरत थे। जबकि हिन्दू समुदाय के लोगों इस नाम पर आपत्ति जता रहे थे। यहाँ पर दर्जनों दुकान है। बगल में रेलवे क्रासिंग है। इस चौराहा पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। बीते दिन हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री की अगुवाई में एक बैठक किया गया।

उसके बाद नूरी चौराहा का नाम बदलकर मोदीनगर तिराहा कर दिया गया। क्षेत्रीय लोगों ने मिलकर मोदीनगर तिराहा का बोर्ड लगाया। हालांकि विभागीय आधिकारिक सूत्रों के माने तो इसका कोई ऑफिसियल रिकॉर्ड अभी तक उपलब्ध नहीं है। सूत्रों के हवाले से हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि हिंदू बाहुल्य क्षेत्र है। कुछ लोग नाम के सहारे हिन्दू मुस्लिम में विवाद का बीज बोना चाहते हैं पर अब ऐसे नहीं होगा। हिन्दू और कुछ मुस्लिम समुदाय के रजामंदी से इस चौराहा का नामकरण मोदीनगर तिराहा के रूप में किया गया है। इस दौरान पिन्टू यादव, अजय मिश्र, विनोद यादव, बाल गोविंद यादव, मनोज चौधरी, पंचम यादव, करन मौर्य, राहुलराज, प्रांजल, अजय तिवारी, राजकुमार गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button