उत्तर प्रदेशसोनभद्र
मतदान केन्द्रों के 21 प्रस्तावों में 8 मंजूर, 13 निरस्त, 18 जुलाई तक होगा अंतिम प्रकाशन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। जनपद में विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशन के संबंध में बुधवार को सांसद, विधायकों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में वर्तमान में 1,563 मतदान स्थल और 973 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। राजनीतिक दलों की ओर से कुल 21 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें जांच के बाद 8 प्रस्ताव स्वीकृत और 13 प्रस्ताव आयोग के मानकों पर खरे न उतरने के कारण निरस्त कर दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी दलों से अगले दो दिनों के भीतर यदि कोई सुझाव या आपत्ति हो तो लिखित रूप से उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि परीक्षण के बाद 18 जुलाई तक मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।




