गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

हल्की बारिश में तालाब बना सीएचसी मोतीपुर, जलभराव से मरीज परेशान

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच/मिहींपुरवा। हल्की बारिश के बाद नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतीपुर का परिसर जलमग्न हो गया। अस्पताल में जगह-जगह गंदा पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को कीचड़ व जलभराव के बीच होकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के गुजरने से कीचड़ की छींटें लोगों पर पड़ रही हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लंबे समय से जलभराव रहने के कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। अस्पताल परिसर में संचालित कैंटीन के संचालक रामसमुझ ने बताया कि कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे मरीजों के साथ अस्पताल कर्मियों को भी परेशानी हो रही है। इलाज कराने पहुंचे शेरू खान, मनोज कुमार, अनीता देवी, राम कुमार, मोनू और अवधेश कुमार सहित कई मरीजों ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। सीएचसी अधीक्षक महेश विश्वकर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर में गड्ढे होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि परिसर में राविश डलवाने के लिए ईंट भट्ठा संचालक से बात की गई है और एक-दो दिनों में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर से जलभराव की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग करते हुए कहा कि जहां लोगों को स्वस्थ करने की जिम्मेदारी है, वहीं गंदगी और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा होना गंभीर चिंता का विषय है।

Related Articles

Back to top button