गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

करनैलगंज को मिली उच्च शिक्षा की नई सौगात, तुलसी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हेल्थ साइंसेज की रखी गई नींव

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोंडा/करनैलगंज। करनैलगंज क्षेत्र में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन काउंसिल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन के महानिदेशक एवं रजिस्ट्रार डॉ. रामजी मिश्रा ने तुलसी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हेल्थ साइंसेज की नींव रखकर क्षेत्र के शैक्षिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. अकबाल बहादुर सिंह को कॉलेज का प्रबंध निदेशक तथा जगदंबा प्रसाद मिश्रा को निदेशक नियुक्त किया गया। दोनों के संयुक्त नेतृत्व में कॉलेज का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने कॉलेज की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया। वक्ताओं ने कहा कि मैनेजमेंट एवं हेल्थ साइंस जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शिक्षा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से युवाओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे और क्षेत्र में शैक्षिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी। डॉ. रामजी मिश्रा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा और कौशल आधारित पाठ्यक्रम आज की आवश्यकता हैं। ऐसे संस्थान युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि तुलसी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हेल्थ साइंसेज आने वाले समय में क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में अपनी पहचान बनाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने कॉलेज की उन्नति एवं क्षेत्र के समग्र शैक्षिक विकास की कामना करते हुए संस्थान के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button