खेसरहा थाना परिसर में पौधरोपण अभियानः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने लगाए पौधे

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। खेसरहा थाना परिसर में रविवार को श्वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026श् के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में और थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस दौरान थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा, राहुल सिंह और अजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इनमें छायादार, फलदार और औषधीय पौधे शामिल थे, जिनके रोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा आमजन को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक और प्रेरित करना था। यह अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। सभी पुलिसकर्मियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया।




