गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अपराधब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर
Trending

विद्यालय परिसर में घुसा नाली का गंदा पानी, बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, बरसात में हालात और बिगड़ने की आशंका

सिद्धार्थनगर जनपद के मिठवल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मसिना खास स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गांव की नाली का गंदा पानी घुसने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। परिसर में जलभराव और दुर्गंध के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने 30 जून को खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि विद्यालय के मुख्य गेट के पास से गुजरने वाली ग्राम सभा की नाली की नियमित सफाई नहीं होने से वह जाम हो गई है। इसके चलते गंदा पानी उफनकर विद्यालय परिसर में फैल रहा है। कई बार ग्राम प्रधान और सफाईकर्मी को भी इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।

प्रधानाध्यापक का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। विद्यालय का वातावरण दूषित होने से बच्चों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। विद्यालय भवन के बगल से निकलने वाले मार्ग पर भी जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

एडीओ पंचायत मिठवल ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि गांव में दो सफाईकर्मी तैनात हैं। यदि इसके बावजूद ऐसी समस्या बनी हुई है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button