गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

NRHM घोटाले की जांच तेज, नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव के ठिकानों पर विजिलेंस की दबिश

बहराइच। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) घोटाले की जांच अब और तेज होती दिखाई दे रही है। गुरुवार को अयोध्या से पहुंची छह सदस्यीय विजिलेंस टीम ने पयागपुर नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव की तलाश में उनके आवास और कार्यालय पर दबिश दी। हालांकि, टीम को वह नहीं मिले।

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम ने काफी देर तक उनके संभावित ठिकानों पर तलाश की और आवश्यक जानकारी जुटाई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद टीम वापस लौट गई।

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में विजिलेंस ने 10 जून को लखनऊ से NRHM घोटाले के आरोपी मुकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। मुकेश की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

विजिलेंस की इस कार्रवाई से पयागपुर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, बालेंद्र श्रीवास्तव की भूमिका को लेकर जांच एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच जारी है और विजिलेंस टीम मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button