गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जल जीवन मिशन पर लगा सवालिया निशान, लाखों की पानी टंकी बनी शोपीस, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा “हर घर जल” का लाभ

बहराइच, उत्तर प्रदेश।
जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में “हर घर जल” पहुंचाने के सरकारी दावों की हकीकत एक बार फिर सामने आई है। हुजूरपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकी और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था आज भी ग्रामीणों के लिए बेकार साबित हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत बुनियादी ढांचा तो तैयार कर दिया गया, लेकिन नलों तक पानी की नियमित आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो सकी है। कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने और टंकी निर्माण के बावजूद लोग आज भी हैंडपंप और निजी स्रोतों पर निर्भर हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी और पेयजल संकट के बीच यह स्थिति और गंभीर हो जाती है। “हर घर जल” योजना केवल कागजों में सफल दिखाई दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

ग्रामीणों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू करने की भी अपील की है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि जब लाखों-करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, तो आखिर ग्रामीणों को योजना का वास्तविक लाभ कब मिलेगा।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button