गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरौली में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका बाजार, सिद्धार्थनगर।विकास खंड उसका बाजार के ग्राम पंचायत सरौली के टोला लोहारपुरवा में सोमवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान जयप्रकाश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामसुरेश चौहान उपस्थित रहे।इस अवसर पर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामसुरेश चौहान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से विकास कार्य निरंतर चल रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा, किसानों का सम्मान, सड़को के निर्माण के मामले में देश में ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। प्रदेश सरकार ने कार्यकाल खत्म होने के बाद मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनकर संवेदनशीलता का परिचय दिया है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधारोपण के साथ इसका रखरखाव भी जरूरी है। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सपना तिवारी, समाजसेवी सिद्धार्थ मिश्रा सहित राहुल कन्नौजिया, सफाईकर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!