नौतनवां नगरवासी रोजाना जाम की समस्या जूझ रहे हैं, प्रशासन मुकदर्शक

दैनिक बुद्ध का संदेश
महाराजगंज। जनपद की नौतनवा नगर में प्रतिदिन जाम की समस्या से नगर वासियों को जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को हो रही जाम की समस्या से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां, जिससे नगर के मुख्य मार्ग पर गांधी चौक से लगाए पुरानी नौतनवा चौराहे तक वाहनों को जाम से जूझना पड़ रहा है। नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित रह रही है और नगर में जाम की स्थिति बनी रह रही है, स्थानीय लोगों के अनुसार जाम लगने के पीछे कई कारण सामने आए हैं। जिसमें वाहन चालकों द्वारा गलत दिशा से गाड़ियां निकलना, यातायात नियमों की अनदेखी करना, वाहनों का दूसरे लेने में घुस जाना, सड़कों पर कहीं भी वाहनों को खड़ा कर देना तथा गांधी चौक पर बने गोलम्बर से लेकर मुख्य सड़क का संकरा होना सहित कम उम्र के लड़कों द्वारा ई रिक्शा का संचालन तथा बहुतायत संख्या में ई रिक्शा का होना भी है, जो बेतरतिब सड़कों पर खड़ी कर दिया करतें हैं, और उससे भी बड़ी और प्रमुख कारण है पुलिस और यातायात पुलिस की कमी जो जाम की प्रमुख वजह है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि गांधी चौक पर एवं घंटाघर चौराहे पर बनी पुलिस बूथ का सुबह देर तक बंद पड़ा रहना। जाम के समय पर मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहता जिससे जाम और अधिक भयावह हो जाता है। जाम के दौरान लगातार बजता हुआ हार्न से आसपास के दुकानदार और राहगीर भी परेशान होते हैं। उपरोक्त कारण इस बात का संकेत देता कि स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नौतनवा नगर में यातायात पुलिस का ना होना और जाम की समस्या पर प्रशासन की निष्क्रियता से नगरवासी रोजाना जाम की समस्या जूझ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विकास गोयल ने सवाल उठाया है कि आखिर इस गंभीर समस्या से नौतनवा नगर को निजात दिलाने की जिम्मेदारी कौन लेगा और देखना यह होगा कि प्रशासन और पुलिस विभाग इस तरफ कब ध्यान देता है और नगर की यात्रा व्यवस्था बनाने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाते हैं।




