गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नपा बढ़नी के लाल ष्किशन कुमार रौनियरष् ने किया कमाल

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नं0-02 निवासी विनोद कुमार रौनियर के सुपुत्र किशन कुमार रौनियर ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा प्म्ै (यूपीएससी) 2025 देश में 17वां रैंक हासिल कर बढ़नी ही नहीं पूरे जनपद सिद्धार्थनगर का नाम रोशन किया है। मीडिया को उनके पिता ने बताया कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अमर बाल विद्या मंदिर, जूनियर हाईस्कूल बढ़नी हाई स्कूल, इन्टर शिक्षा स्टेपिंग स्टोन इंउटर कॉलेज मानीराम गोरखपुर एवं स्नातक की शिक्षा मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी गोरखपुर से हुईं है। स्नातक करने के बाद उन्होंने लखनऊ में स्वाध्याय और ऑन लाईन क्लास करके यह बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं किशन कुमार के बारें में बताते हुए उनके प्रारम्भिक शिक्षा के गुरु श्याम देव यादव ने कहा कि वे बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं और अपनी कक्षा प्रथम में स्थान के साथ-साथ विद्यालय में भी स्थान हासिल किया करते थे। उनके इस सफलता पर उनके मामा शिव जी गुप्ता, मामी डॉ0 सरिता गुप्ता, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, मनोज रौनियार, अनोज रौनियर, शम्भू नाथ गुप्ता, पारस गुप्ता, पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरि, संजय जायसवाल, माया देवी, शिक्षक जुग्गीराम राही, जावेद आलम, आशीष देव यादव, पवन जायसवाल, पूर्व वरिष्ठ आपूर्ति निरीक्षक विजय कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, अजय कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!