उत्तर प्रदेशबहराइच
विधायक खेल स्पर्धा का बलहा में हुआ आयोजन

बहराइच। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग बहराइच के तत्वावधान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन विधानसभा बलहा के शारदा सहायक परियोजना इण्टर कालेज गिरिजापुरी मिहींपुरवा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर एसडीएम मोतीपुर रामदयाल, ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल एवम् क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शैलेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे। उक्त स्पर्धा का आयोजन कबड्डी एथलेटिक्स वॉलीबॉल बैडमिंटन भारोत्तोलन आदि खेलो में किया गया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के 20 विद्यालयों के 400 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और अंत में विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।




