उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी नें किया बजहा सागर का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जनपद-सिद्धार्थनगर में ड्रेनेज खण्ड के अन्तर्गत चिल्हिया-रजवाहा, धुसुरी माइनर, कटया माइनर एवं भावपुर माइनर का जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिल्ट/स्क्रेपिंग का कार्य किया गया पाया गया। उक्त कार्य संतोषजनक होना पाया गया तथा जमींदारी नहर प्रणाली के अन्तर्गत बजहा सागर एवं मझौली सागर का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कार्य स्थल पर उपस्थित अभियन्ताओं को निर्देशित किया गया कि रबी फसल के लिए रोस्टर के अनुसार नहरों में पानी का संचालन ससमय कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड, कृपा शंकर भारती व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।




