गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा जिला कार्यालय पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया

सिद्धार्थनगर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष घोषित होने के उपरांत सिद्धार्थनगर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के निर्देशन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में पूरे हर्षाैल्लास के साथ पटाखा जलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश उमंग देखने को मिला। जिला मिडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय के अनुसार उक्त अवसर पर जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला उपाध्यक्ष तेजू विश्वकर्मा,जिला मंत्री द्वय अजय उपाध्याय,फतेबहादुर सिंह,अरविंद उपाध्याय,भाजपा नेता संतोष शुक्ला,फूलचंद जायसवाल,संतोष पासवान, देवेन्द्र मिश्र,श्यामसुंदर मित्तल,गंगा मिश्र,मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता,महेंद्र लोधी,राकेश आर्य,राजेश दूबे,अनुराग गगन आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!