सरदार पटेल की जयंती पर निकाली गयी एकता यात्रा
सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा यूनिटी मार्च निकाल कर एकता, अखंडता व सामाजिक सौहार्द्र का दिया गया संदेश

कार्यक्रम में शामिल रहे सांसद जगदम्बिका पाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, नौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गंगासागर मिश्रा, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, डॉ अरविन्द कुमार सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. अमित यादव, सिद्धार्थ चौधरी, रमेश मणि त्रिपाठी, पीपीएस प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव सहित सैड़को भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के प्रसिद्ध शिवबाबा मंदिर गेट से सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा यूनिटी मार्च निकाल कर एकता, अखंडता व सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय भावना से जुड़े हर नागरिक के लिए प्रेरणा का क्षण है। “एकता यात्रा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक यह संदेश पहुँचाना है कि देश की प्रगति एकता, भाईचारे और सामूहिक संकल्पों से ही संभव है।” सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यह ‘एकता यात्रा’ केवल कार्यक्रम भर नहीं है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना के जागरण का अभियान है। सरदार पटेल केवल एक नेता नहीं, बल्कि भारत की अखंडता का सबसे मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा देश उनकी 150वीं जयंती मना रहा है, तब यह केवल स्मरण का अवसर नहीं बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का समय है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। उनके जयंती के अवसर पर बीते 31 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम हुआ था उसके बाद सभी विधान सभा में पदयात्रा कार्यक्रम चल रहा है। समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का प्रयास हम लोग कर रहे हैं। आगे कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों ने गाँव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं को इतिहास में पहली बार वास्तविक शक्ति दी है। देश आज केवल विकास नहीं कर रहा, बल्कि वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, गंगासागर मिश्रा, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, डॉ अरविन्द कुमार सिंह, लालजी त्रिपाठी लाल बाबा, सिद्धार्थ चौधरी, रमेश मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. अमित यादव, पीपीएस प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव सहित सैंकड़ो लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे, वंदे मातरम के उदघोष के साथ एकता रैली शोहरतगढ़ के शिव बाबा मंदिर गेट से डोईया नदी, महदेवा नानकार, सियाँव नानकार होते हुए चोड़ार चौराहे पर जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व पी.पी.एस. स्कूल के छात्र आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम संयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कार्यक्रम में आये अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, गंगासागर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, एस.पी.पी.जी. कॉलेज प्राचार्य डॉ अरविन्द कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. अमित यादव, भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी, पीपीएस प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता कृष्णपाल चौधरी, राजू शाही, संजय सिंह, राजेश कुमार पाठक, शैलेश पाण्डेय, योगेंद्र तिवारी, राधेश्याम तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, पिंटू पटेल, विनीत कमलापुरी, श्यामू गुप्ता, सुनील गुप्ता, अभिषेक चौधरी, रामबिनोद यादव, अरविन्द चौधरी, राजकुमार मोदनवाल, रामकुमार त्रिपाठी, नीलेश चौधरी, चन्दन पाण्डेय, राहुल गुप्ता, मनीराम मौर्या, रामप्रताप चौधरी, पद्माकर शुक्ला, राधे बाबा, रामसुभग चौरसिया, लक्ष्मण चौधरी, संगम पाण्डेय, विजय गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सिंगर विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।




