जीवंत फाउंडेशन ने भरा जनपद में रंग, सोशल मीडिया जगत को जीवंत सम्मान
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा का भव्य आयोजन

सिद्धार्थनगर। जीवंत फाउंडेशन द्वारा आयोजित जीवंत सम्मान समारोह 2025 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा का भव्य आयोजन सिद्धार्थनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सोशल मीडिया जगत के कई लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर एवं क्रिएटर को जीवंत सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों मेंजाफरी सर (लोकप्रिय शिक्षक), जतिन शुक्ला, मनमोहन यादव (कॉमेडियन), सिद्धार्थनगर वाले, उमर मेराज, एम.बी.बी.एस. डायरीज़, गली क्रिएशन, द एक्सप्लोरर, द वेडिंग स्टूडियो, अहम सिंह, इंसान म्यूजिक, सुल्तान एजेंसी, सीनू प्रोडक्शन, बाल कलाकार प्राणवी चौधरी, अपना सिद्धार्थनगर तथा अनेक अन्य इन्फ्लुएंसर शामिल रहे।कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में देश के चर्चित कवि और शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रृंगार, करुण और हास्य की मनोहर धाराओं से वातावरण को भावविभोर कर दिया।इस साहित्यिक संध्या में उपस्थित प्रमुख रचनाकारों में ज्ञान प्रकाश आकुल (लखीमपुर खीरी), ओज कवि योगेश चौहान (लखनऊ), पुष्कर सुल्तानपुरी (सुल्तानपुर), शिखा श्रीवास्तव (लखनऊ), फैज़ खलीलाबादी, जतिन शुक्ला (अयोध्या), वंदना वर्मा ‘अनम’ (लखनऊ), नितेश दिव्य (बहराइच), संजय सांवरा (बाराबंकी),अभिमन्यु सुल्तानपुरी, रियाज कासिद (सिद्धार्थनगर), नावेद साहिल (गोरखपुर) आदि शामिल रहे और सभी ने प्रभावशाली काव्य-पाठ प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बहराइच से पधारे डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने की।संयोजक पंकज सिद्धार्थ तथा सचिव दीपक मणि त्रिपाठी ने अपने सांस्कृतिक प्रयासों से आयोजन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया और जिले में साहित्यिक चेतना की सशक्त छाप छोड़ी।यह आयोजन सिद्धार्थनगर में साहित्य, कला व रचनात्मकता का अनूठा संगम बनकर यादगार साबित हुआ।




