गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

डीएम ने किया स्पोर्ट स्टेडियम का निरीक्षण , खिलाड़ियों से किया संवाद

प्रमोद कुमार मिश्रा/दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर | डीएम विपिन कुमार जैन द्वारा स्पोर्ट स्टेडियम तहसील बलरामपुर सदर का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से वार्ता की एवं मिल रही खेल सुविधाओं का फीडबैक लिया , उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने किन- किन खेलो में कोच उपलब्ध हैं , इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए।स्पोर्ट स्टेडियम के मुख्य एंट्री प्वाइंट पर गाड़ियों के बेतरतीब खड़े होने के पाए जाने पर डीएम ने पार्किंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिया। उन्होंने स्टेडियम में शाम के समय पर्याप्त प्रकाश की उपलब्धता के निर्देश दिए , कहा कि खराब हाई मास्ट लाईटों को तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए सभी खेलों में इक्विपमेंट की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने , साफ सुथरे शौचालय , खो खो कोर्ट , बॉलीबॉल कोर्ट हेतु प्रस्ताव बनाए जाने , बैडमिंटन कोर्ट की मरम्मत , खेल परिसर की नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, एडीईएसटीओ महेश चतुर्वेदी , उप जिला क्रीड़ा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!