सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन नें किया हिंदुओं के हितरक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत

सिद्धार्थनगर। गुरूवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के प्रांगण में स्थित बार भवन में हिंदुओं के हितरक्षक राघवेंद्र सिंह पूर्व विधायक व प्रदेश प्रभारी तथा श्यामधनी राही विधायक कपिलवस्तु लवकुश ओझा दशरथ चौधरी आदि गणमान्य व्यक्तियों का आगमन हुआ सभी अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि श्यामधनी राही विधायक कपिलवस्तु का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यह हमारे लिए गर्व की बात है यह बातें सिद्धार्थ सिविल बार के जिलाध्यक्ष ने कहा, स्वागत अभिनंदन के बाद संबोधन के क्रम में ब्लॉक प्रमुख लवकुश ओझा अधिवक्ता अभिषेक त्रिपाठी आदि का स्वागत संबोधन हुआ सभी ने खुले मनसे राघवेंद्र सिंह और श्यामधनी राही का स्वागत किया मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए राघवेंद्र सिंह ने सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि अधिवक्ता बुद्धिजीवी वर्ग का होता है और अगर अधिवक्ता किसी व्यक्ति का खुलकर समर्थन करने के लिए तैयार हो जाता है तो उसके समर्थन में समाज खड़ा हो जाता है अधिवक्ताओं ने जिस खुले मन से विपक्ष द्वारा हमलावर होने के बाद मेरा समर्थन किया है मैं उसी का आभार जताने और धन्यवाद करने के लिए आपके बीच में आया हूं सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के सभी अधिवक्ताओं का हृदय से धन्यवाद। विशिष्ट अतिथि श्यामधनी राही विधायक कपिलवस्तु ने अधिवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए सिविल बार एसोसिएशन के प्रांगण में भगत सिंह अधिवक्ता भवन के साथ में राजगुरु और सुखदेव अधिवक्ता भवन के निर्माण में जो भी धनराशि लगेगी वह अपने विधायक की नीति से देने की घोषणा किया और अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह से अनुरोध किया कि एस्टीमेट तत्काल उपलब्ध करा दें ।सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में हिंदुओं के पक्ष में आए हुए विशाल जन समूह का आभार व्यक्त किया और हिंदू शेर राघवेंद्र सिंह और श्यामधनी राही के लिए सभी अधिवक्ताओं के साथ अगर कोई उत्पीड़नात्मक कार्यवाही हुआ तो कचहरी ही नहीं बंद किया जाएगा बल्कि जेल में भी जगह नहीं रहने दिया जाएगा यह आश्वासन दिया सभा में उपस्थित प्रवर समिति पी पी मिश्रा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अखिल क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजन सिंह,विकास शुक्ला, पशुपतिनाथ दुबे, राघवेंद्र सिंह,राकेश कुमार सिंह, हरिहर प्रसाद पाठक ,गिरिजा रमन त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, शिव कुमार पांडे झब्बू पाण्डे, दिवाकर दुबे ,अनूप दुबे,शिवनारायण,बद्री बाल्मिकी ,प्रदीप श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।


