गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड की जिला कार्यकारिणी बैठक में कोर कमेटी का हुआ गठन

बहराइच। आज जनपद बहराइच स्थित राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड के जिला कार्यालय, आसाम चौराहा पर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने की। बैठक में संगठन को मजबूती देने तथा पत्रकारों की सुरक्षा और हितों की रक्षा हेतु विशेष चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मिश्रा के दिशा-निर्देशों के तहत पत्रकार कोर कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। गठित कोर कमेटी के पदाधिकारी ओम प्रकाश यादवदृजिला अध्यक्ष, संजय कुमार राठौरदृजिला प्रभारी, मनोज कुमार पालदृजिला सचिव, अहमद हुसैनदृजिला उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमारदृजिला उपाध्यक्ष, धनीराम यादवदृसंगठन मंत्री,उमाशंकर गुप्तादृसंगठन महामंत्री बनाए गए। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की शपथ लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!