इकौना नगर पंचायत में भीषण जाम की समस्या से जनजीवन अस्त-व्यस्त

श्रावस्ती/इकौना। जनपद के इकौना नगर पंचायत क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह से ही भीषण जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। नगर के मुख्य मार्गों पर घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे आमजन के दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सड़क पर जाम की स्थिति केवल और केवल नगर पंचायत के अंदर सब्जी मंडी व फल मंडी के कारण हो रही है सुबह से देर शाम तक बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को उठानी पड़ती है। वहीं, जाम के कारण एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी घंटों फंसे रहना पड़ता है, जिससे किसी भी समय गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यही स्थिति सुबह नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 मुबारक नगर में पांच पिरान गली के सामने आलू के ओवरलोड ट्रक लगाकर घंटा रास्ता जाम किये रहते हैं। जिससे राहगीर व स्कूल के बस व स्कूली वाहन उस रास्ते से नहीं निकल पा रहे हैं । और वापस आकर लंबी दूरी तय कर बच्चों के घर तक पहुंचे है। लोगों का कहना है कि जाम के चलते छोटी-मोटी दुर्घटनाएं और चोटें आम बात हो गई हैं। कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। व्यापारियों और निवासियों ने बताया कि जाम की मुख्य वजह नगर पंचायत के भीतर स्थित सब्जी मंडी है। उनका सुझाव है कि यदि सब्जी मंडी को नगर के बाहर स्थानांतरित कर दिया जाए, तो इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है।



