गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सीडीओ को दिया ज्ञापन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन टीम शोहरतगढ़ के द्वारा बिजली के जर्जर तार, सेफ्टी जाली सहित पुलिस बूथ से डोई मंदिर तक गड्ढे में तब्दील सड़क के सम्बन्ध में और जीएसटी के विषय को सरलीकरण पर चर्चा किया। जिससे व्यापारियों को फाइल भरने में कोई दिक्कत ना आने पावें को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं विभिन्न विषयों पर व्यापारी समाज के हितों का ज्ञापन भी दिया गया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष आनन्द कसौधन में नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत शोहरतगढ़ पुलिस बूथ से लेकर डोई मन्दिर तक सडक जर्जर व गढ्ढ़ों तब्दील हो गया है। जो निरन्तर दुर्घटना को दावत दे रहा है और प्रति दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं दुर्गा पूजा विसर्जन, विजयादशमी, लक्ष्मी विसर्जन तथा अन्य कई मुख्य कार्यक्रम उसी मार्ग से सम्पन्न होना है। सड़क के जर्जर होने के कारण मूर्तियां खण्डित होने की अत्याधिक संभावना है। लेकिन एक माह होने को है लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सड़क अभी तक सही नहीं कराया गया है। इसलिए उपरोक्त प्रकरण को देखते हुए अविलम्ब सड़क सही कराने की कृपा करें और बाजार के सड़कों में जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराये, ताकि दुर्गा पूजा विसर्जन, विजयादशमी, लक्ष्मी विसर्जन को लेकर कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय नवरात्र का दिन चल रहा है लोग नवरात्र को लेकर भूखे रहते हैं। भीषण गर्मी व उमस से नगर की जनता विद्युत सुचारू से न रहने के बेहाल हो जाते हैं। इसलिए नगर पंचायत को देखते हुए 24 घन्टे न सही कम से कम 20 घंटे विद्युत दिया जायें, जिससे नगर की जनता सुकुन से रह सकें। बैठक में उद्योग व्यापार संगठन शोहरतगढ़ अध्यक्ष आनन्द कसौधन, प्रभारी शिव प्रसाद वर्मा, संरक्षक शक्ति सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी, उपाध्यक्ष प्रगति पाण्डेय, महामंत्री रामकिशोर उमर, कोषाध्यक्ष सन्तोष बंका एवं टीम के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!