गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

ग्राम पंचायत तालाब बघेल में बना पंचायत भवन संसाधनों के अभाव में हो रहा केवल शोपीस साबित

बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हर जिले के हर ब्लॉक अंतर्गत प्रत्येक गांव में पंचायत भवन बनवाया लेकिन जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही की वजह से अब पंचायत भवन निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं क्योंकि अनेक पंचायत भवन में ना तो प्रधान बैठते हैं ना ही सचिव बैठते हैं और ना ही पंचायत सहायक बैठते हैं और आए दिन पंचायत भवन में ताला लगा हुआ मिलता है। ऐसे में जब इस तरीके से लापरवाही बढ़ती जाएगी तो फिर गांव का विकास कैसे होगा। लोग आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर स्थित लोकवाणी केंद्र पर जाते हैं लेकिन सरकार के द्वारा पंचायत भवन में सब प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा दी गई फिर भी ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही के कारण सरकार की यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है जिससे गांव के लोग पंचायत भवन से किसी भी प्रकार का कोई लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हें तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में जब संवाददाता ने हकीकत जानने के लिए बहराइच जिले के विकासखंड पयागपुर अंतर्गत पंचायत भवन तालाब बघेल जो बाबा बागेश्वर नाथ के पास बना हुआ है जब इसका दौरा किया तो यह देखने को मिला। ग्राम पंचायत तालाब बघेल में स्थित पंचायत भवन में बने मीटिंग सभागार में ना तो कोई कुर्सी व मेज रखी हुई मिली और ना ही कोई लाइट की व्यवस्था भी वहां देखने को मिली। पूर्ण रूप से खाली कक्ष मिला , इस कक्ष में ना तो कुर्सी मिली ना तो मेज मिली इसकी पूर्णतया कमी देखी गई। पंचायत भवन में बने कंप्यूटर कक्ष में भी कोई भी कंप्यूटर संबंधित उपकरण नहीं मिले। आज तक पंचायत भवन के अंदर कंप्यूटर कक्ष में कहीं भी कोई कंप्यूटर संबंधी सामान नहीं पाया गया तथा ऐसे ही मीटिंग हॉल में भी मीटिंग के दौरान उपयोग होने वाली कुर्सी और मेज भी नहीं पायी गयी। पंचायत भवन के पीछे दक्षिण तरफ बना हुआ सीवर टैंक भी क्षतिग्रस्त पाया गया तथा इज्जत घर भी गंदा ही पाया गया। लाखों रुपए पंचायत भवन के अंदर सुविधाओं के लिए आवंटित किया गया लेकिन स्थिति आज तक वैसे ही पाई गई। पंचायत भवन के बरामदे की टाईल भी जगह-जगह टूटी पाई गई तथा इसका काम भी अधूरा ही देखा गया। दीवारों पर कुछ दूरी तक टाइल लगाई गई तथा कुछ हिस्सा दीवाल का आज भी छूटा हुआ है जहां पर टाइल लगाने का काम प्रॉपर रूप से नहीं किया गया। आधी अधूरी टाइल लगाकर काम को इति श्री कर दिया गया। जल निगम का नल सही से नहीं चल रहा और 30 हैंडल मारने पर तब जाकर पानी निकलता है जो राम भरोसे ही चल रहा है ।
पंचायत सहायक का पंचायत भवन में ना बैठना बना चर्चा का विषय
सरकार ने पंचायत भवन का निर्माण कराकर ग्रामीणों की सहायता के लिए पंचायत सहायक नियुक्त किया ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या ना आए लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार यहां पर कार्यरत पंचायत सहायक को यही जानकारी नहीं है कि पंचायत भवन आखिर कहां पर है और ना ही कभी आना होता हैं जिससे ग्रामीणों को आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जगह-जगह खुले लोकवाणी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है जो उनके लिए कहीं ना कहीं महंगा साबित हो रहा है। संसाधनों के अभाव में ग्राम पंचायत तालाब बघेल में बना हुआ पंचायत भवन केवल शोपीस ही साबित हो रहा है तथा ग्रामीण सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। ऐसे में अब देखना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन इसे कब संज्ञान में लेगा यह चर्चा का विषय ग्रामीणों के बीच बना हुआ है।
पंचायत भवन मरम्मत पर 23-24,24-25 में खर्च की गयी कुल धनराशि ₹ 2,66,611/-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!