उत्तर प्रदेशबलरामपुर
महिला अपने दो नाबालिक बच्चों के साथ हुई लापता, परिजन कर रहे तलाश

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के थाना महाराजगंज तराई अंतर्गत ग्राम लक्ष्मनपुर रजवापुर की महिला सुनीता देवी अपनी 5 वर्षीय पुत्री तथा एक वर्षीय पुत्र के साथ अकारण लापता हो गई है। लापता महिला के पति भुर्रे मौर्या तथा पिता निब्बर ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे सुनीता देवी अपने दोनों नाबालिक बच्चों को बुखार से पीड़ित होने का कारण बताकर परसपुर चौराहे पर दवा कराने गई थी। तब से अभी तक वापस नहीं लौट सकी। रिश्तेदार व आसपास पता करने पर अभी तक पता नहीं चल सका है। हम सभी बहुत परेशान हैं। गांव जंगल व नाले से सटा होने के कारण अनहोनी की चिंता बनी हुई है। थानाध्यक्ष अखिलेश पांडे ने बताया कि पीड़ित भुर्रे मौर्या की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है।




