गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

हर ब्राह्मण घर संपर्क अभियान शुरू करेगा ब्राह्मण समाज,बैठक में ब्राह्मण समाज को संगठित करने पर जोर

बलरामपुर। पचपेड़वा,रविवार को ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक गुरुचिहवा मंदिर पर आयोजित हुआ,बैठक में हनुमान चालीसा पाठ के बाद ब्राह्मण समाज को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर बल दिया गया। पचपेड़वा नगर और विकास खंड के 11न्याय पंचायतों में ब्राह्मण समाज के सक्रिय लोगो को जिम्मेदारी दी गई कि वह सभी अपने अपने न्याय पंचायत के गांवों से ब्राह्मण परिवार को जोड़कर मीटिंग में बुलाया जाए और ब्राह्मण समाज पर हो रहे उत्पीड़न को दूर किया जाए। गरीब ब्राह्मण जिसको अभी तक कोई सहायता नही मिल पाया है उसका आर्थिक मदद किया जाए। बैठक में ब्राह्मण परिवार से अरुण देव पाठक,राजीव मिश्रा,गिरजेश पांडेय, डॉक्टर राजेश त्रिपाठी,सतीश चन्द्र मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा,बबलू मिश्रा,डॉक्टर बलराम पांडेय, सरजीवन पांडेय,निरंजन पांडेय,मोहन शर्मा,शिक्षक आलोक पाठक, विद्यापति त्रिपाठी,शारदा प्रसाद मिश्र, अखिलेश्वर पांडेय उर्फ धाने महराज ,सुरेश पाठक,अमित तिवारी,आदर्श ओझा,रवि ,संजय कुमार बाजपाई,मुन्ना तिवारी,राम सागर पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!