गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आपको सीएचसी निर्माण, बस स्टेशन, अग्निशमन केन्द्र, बारात घर, खेल स्टेडियम सुविधाएं मिलें – विधायक

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के बसावन पाकर उर्फ मदरहिया व बसन्तपुर में रविवार को आयोजित ग्राम चौपाल में मौजूद लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया। जिसके बाद उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। बढ़नी में सीएचसी निर्माण, बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस स्टेशन, अग्निशमन केन्द्र, बारात घर, खेल स्टेडियम जैसी नई से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं सभी क्षेत्रवासियों को मिले, यही कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोककल्याण कारी योजनाओं का लाभ सभी को बिना किसी भेदभाव का मिल रहा है। इस दौरान बसन्तपुर प्रधान इमरान अहमद, पूर्व प्रधान रामानन्द मौर्य, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्य, रानू श्रीवास्तव, नूर आलम, प्रदीप कमलापुरी, सन्तराम अग्रहरि, निसार अहमद, निर्मला श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, राजकिशोर मौर्य, ने राघवेन्द्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!