आरएसएस के तीन दिवसीय शिविर में राष्ट्र सेवा व हिंदू संस्कृति पर दिया गया जोर

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज स्थित पीपुल्स इंटर कालेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग शिविर के दूसरे दिन राष्ट्र सेवा और हिंदू संस्कृति के महत्व पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभाग प्रचारक राजीव नयन द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दू संस्कृति केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पवित्र शैली है, जिसे अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। विभाग प्रचारक का उद्बोधन अत्यंत मार्मिक और करुणामय रहा, जिसमें उन्होंने स्वयंसेवकों से विनम्र आग्रह किया कि वे राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाएं और हिन्दू संस्कृति के पंच परिवर्तन सिद्धांत को अपनाकर समाज को नई दिशा दें। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती की गई, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। इस दौरान रमेश, अविनाश, राहुल, सांसद जगदंबिका पाल, कुंवर आनंद सिंह, सौरभ पाल सिंह, गगन, रवि, अमरनाथ उर्फ सोनू सिंह, श्याम सुंदर अग्रहरि, शिवकुमार पाण्डेय आदि सहित क्षेत्र के कई स्वयंसेवक और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




