गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिले में बिना नम्बर के ओवरलोड वाहनों की धमा चौकड़ी

आमजन के लिए कभी भी बन सकते हैं खतरा, जिम्मेदार मौन

सिद्धार्थनगर। क्षेत्र में बिना नम्बर प्लेट के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली शहर के अलावा अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर धमा चौकड़ी मचा रहे हैं। वहीं जिम्मेदारों की मिलीभगत से इन पर लगाम नहीं लग पा रहा है और यहां सुबह से लेकर शाम तक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली जिले की विभिन्न सड़कों पर जमदूत बनाकर दौड़ने लगते हैं, जिससे यह वहां आम रहगीरों के लिए कभी भी जान के लिए खतरा बन सकते हैं। आपको बता दें कि जिले में इन दिनों गैर जनपद से काफी संख्या में कामर्शियल ट्रैक्टर-ट्राली से आकर जिले में गांव-गांव, शहर- शहर, गली- गली, मुहल्ले-मुहल्ले ईंट बेंच रहे हैं। बीते दिन 22/07/2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक इटवा थाना क्षेत्र के हथियवां चौराहे से खुनियांव तक 06-06 ओवरलोडेड – ओवर हाईट ट्रैक्टर-ट्राली देखा गया। परन्तु किसी भी ट्रैक्टर-ट्राली में नम्बर पलेट नहीं दिखाई दिया। ओवरलोड व मानकों को दरकिनार कर सड़क पर दौड़ रहे इन वाहनों पर प्रशासन लगाम नहीं लग पा रहा है। आये दिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों को ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां नहीं दिख रही हैं। परिवहन विभाग, यातायात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की नजर इन पर नहीं जा रही है और इन पर कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बने हुये हैं। इनकी मिलीभगत होने से ऐसे वाहन अपनी क्षमता से दो से तीन गुना तक अधिक भार लादकर सड़कों को भी खराब कर रहे है।
नम्बर प्लेट ना लगाने से डबल फायदा
यह फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों से बचने का नायाब और सबसे आसान तरीका है, क्योंकि ट्रैक की किस्त जमा नहीं होने से फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी खींच लेते हैं और इसके चलते भी इन्होंने नम्बर प्लेट नहीं लगाते। दूसरा कारण अगर कहीं एक्सीडेंट वगैरह कर दें तो पहचान करने में भी मुश्किल होता है। इस सम्बन्ध में एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य को फोन करने पर उन्होंने बताया कि अभी हम अस्वस्थ चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!