गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की किया समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूल फेज वन एवं फेज टू में गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत 38351 बच्चों का नवीन नामांकन हुआ है। जन्म प्रमाण-पत्र में बांसी, उसका बाजार, डुमरियागंज एवं भनवापुर की प्रगति कम पाया गया। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर जन्म प्रमाण-पत्र बनाये जाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालय में जो भी कमियां है, उसे खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ठीक करा लें। 2024-25 के अन्तर्गत अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण कार्य पूर्ण है। जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूलों में एमडीएम सेड, टाइलिंग, छत मरम्मत, बाउण्ड्रीवॉल आदि का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने पर सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। इसके अलावा मिड-डे मील टीन शेड, का कार्य पूर्ण कराये। अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं स्मार्ट क्लास हेतु सीएसआर मद से बजट प्राप्त करने हेतु पत्र लिखने का निर्देश दिया। जर्जर विद्यालय के ध्वस्तीकरण हेतु कार्यवाही 01 माह में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 169 स्कूलों में हाईटेंशन तार हटाने हेतु विद्युत विभाग द्वारा टेन्डर प्रक्रिया पूणग्ग् कर हटवाने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में नामांकन शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। सभी खण्ड विकास अधिकारी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में नामांकन, हास्टल, खाने पीने की व्यवस्था का सत्यापन करने का निर्देश दिया। दिव्यांग बच्चों कर अटेन्डेंस पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!