गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

यह शपथ ग्रहण केवल औपचारिकता नहीं जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है – अम्बिका सिंह

सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं संकल्प समारोह सोमवार को मुख्यालय स्थित होटल सत्यम पैलेस में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती जनपद के पूर्व विधायक अम्बिका सिंह भी उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई, तत्पश्चात मुख्य अतिथि अम्बिका सिंह ने उपस्थित 45 जिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हें उनके दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दिलाया और सबको शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अम्बिका सिंह ने कहा कि यह शपथ ग्रहण केवल औपचारिकता नहीं जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। आप सभी पदाधिकारी जनता के हितों के लिए जमीन पर उतरकर संघर्ष करें और जनता की आवाज बनें। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है, जिसका हमें डटकर मुकाबला करना होगा। हमें गांव-गांव जाकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलन्द करनी होगी। पूर्व प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद एवं कोआर्डिनेटर राम अवध पासी ने कहा कि हमारा पहला उद्देश्य संगठन को गांव-गांव एवं वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश सचिव डॉ0 नादिर सलाम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किरन शुक्ला एवं देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष असलम खुर्शीद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गण, कृष्ण बहादुर सिंह, अभिनय राय, जावेद मोकीम, रंजना मिश्रा, राम चन्दर पाण्डेय, अशोक गुप्ता, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, जिल्ले गालिब, महासचिव गण सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सबरे आलम, सुदामा प्रसाद, कन्हैया पाण्डेय, ऋषिकेश मिश्रा, मैनुद्दीन, आसिफ रिज़्वी, कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार, प्रवक्ता हरि पासवान, सचिव ओमप्रकाश दूबे, ज्योतिमा पाण्डेय, अर्जुन कन्नौजिया, पवन पाण्डेय, इनामुर्रहमान, लोकपति ओझा, जुल्फेकार खान, शौकत अली, गिरिजेश कुमार, बीपत राम शर्मा, अब्दुल रऊफ, सन्तोष चौधरी, सायरा खातून, श्रीमती रुखमीना, कपिलदेव निषाद, दिवाकर त्रिपाठी, जितेन्द्र धर द्विवेदी, जोखन प्रजापति, कार्यालय सचिव अकरम अली सहित तमाम ब्लाक अध्यक्ष व फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!