Uncategorized
अनियंत्रित ट्रक पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के बसवानपुर गांव को टोला करछुलिया ग्रांट में अनियंत्रित ट्रक ने विद्युत पोल को तोड़ते हुए सड़क के नीचे चला गया। ट्रक चालक ने सावधानी पूर्वक से ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई ग्रामीणों ने जैसे ही ट्रक की घटना को देखा तो सबसे पहले विद्युत विभाग में फोन कर लाइट को बंद कराया। थाना प्रभारी हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि किसी भी प्रकार का जान माल का घटना नहीं हुआ है पुलिस की सहायता से क्रेन को बुलाकर ट्रक को बाहर निकाला गया।
