हत्यारिन पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वांछित अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/2025 धारा 140(1) ठछै (साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 238,103(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी) से सम्बम्धित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तगण अनिल कुमार शुक्ला पुत्र अज्ञाराम शुक्ला साकिन लक्ष्मिनपुर धर्मपुर थाना ललिया जिला बलरामपुर और संगीता पत्नी कन्नन निवासी रेकहट टोला नजर गढ़वा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर हैं। अभियुक्तों ने घटना का संक्षिप्त विवरण में बताया कि दिनांक 05.06.2025 को संगीता पत्नी कन्नन कश्यप निवासी ग्राम रेकहट टोला नजरगढवा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा पति कन्नन कश्यप उम्र करीब 48 वर्ष पुत्र स्व0 गोली दिनांक 02.06.2025 दिन में 01 बजे घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र थाना स्थानीय पर दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 05.06.2025 को गुमशुदगी अंकित की गई। दौरान जांच ज्ञात हुआ कि दिनांक 02.06.2025 को संगीता अपने पति गुमशुदा पति कन्नन कश्यप को अपने साथ सूरज पुत्र राजेश ग्राम अकरहरा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर के टैम्पों (ई-रिक्शा) में बैठाकर पचपेडवा तिराहा थाना क्षेत्र ढेबरुआ गई थी। वहा से बलरामपुर जाने वाले प्राइवेट बस में अपने पति के साथ बैठकर बलरामपुर चौराहा जनपद बलरामपुर बस स्टैण्ड पर पहुंची। वहां पर पहले से मौजूद संगीता उपरोक्त का प्रेमी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक पुत्र आज्ञा राम शुक्ला निवासी लक्ष्मणपुर धर्मपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर मौजूद था, वहां से संगीता व उसका पति कन्नन, अनिल की मोटरसाइकिल पर बैठकर विभूतिनाथ मन्दिर बलरामपुर ले गये, जहां पर संगीता द्वारा बुखार की दवा बताकर अपने पति कन्नन को 6-7 नींद की दवा खिला दिया। जिससे कन्नन बेहोश हो गया, उसके बाद संगीता व अनिल मोटरसाइकिल पर उसको बीच में बैठकर कोडरी घाट (राप्ती नदी) पुल जनपद बलरामपुर ले गये, वहां पर दोनो हाथ बांधकर बेहोशी हालत में नदी में फैंक दिये, कन्नन का मोबाइल अनिल उपरोक्त के पास है। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर गुमशुदा कन्नन के भाई बाबूलाल पुत्र स्व0 गोली की तहरीर पर मु0अ0स0-104/2025 धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसमें दिनांक 10.06.2025 को अभियुक्तगण को हिरासत में लेकर पूछताछ कर, अभियुक्तगण की निशानदेही पर राप्ती नदी तट के कोडरी घाट पुल थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर से मृतक कन्नन की बॉडी बरामद की गयी। जिसमें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 140 (1) बीएनएस से धारा 238,103(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह, उप निरीक्षक दयानन्द प्रसाद, उप निरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद, उप निरीक्षक राजाराम यादव, उप निरीक्षक मनोज मणि त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अवनीश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल पंचम यादव, कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह व महिला कांस्टेबल आरती मिश्रा मौजूद रहीं।



