छत की कुण्डी से लटकर 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दी जान ,कार्यवाही में जुटी उसका पुलिस

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोहास शुमाली के टोला तेनुहवा में एक लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग ने घर के छत में लगी कुण्डी में अपने गमछे के फंदे से फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।उसका पुलिस को सूचना मिलने के बाद फौरन प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन और आवश्यक कार्यवाही में जुट गए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोहास शुमाली के टोला तेनुहवा निवासिनी और मृतक की बहू राजमती पत्नी शनि ने एसएचओ उसका बाजार को सूचना दिया कि सुकई पुत्र बाबुन्ने ने अपने घर के छत की कुण्डी में गमछे के फंदे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है।बताया जाता है कि घटना के वक्त मृतक घर पर अकेला था। उसकी बहू घर से बाहर किसी कार्यवश गई हुई थी ।जब वह लौटकर आई तो अपने ससुर को इस स्थिति में देख चौंक उठी और तत्काल पुलिस को घटना के बाबत सूचित की।सूचना पाते ही थाना प्रभारी हरे कृष्ण उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर फील्ड यूनिट के सहयोग से साक्ष्य संकलन और विधिक कार्यवाही में जुट गए।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।प्रार्थना पत्र और पीएम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।




