गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सफल छात्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

बस्ती। सीबीएसई परीक्षा परिणाम घोषित होने के दूसरे दिन बुधवार को दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हवेली खास में विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने शिक्षकोे के साथ छात्रों को उनकी सफलता पर पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक जेपी सिंह ने कहा कि छात्रों की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का अथक प्रयास है। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बेहतर शैक्षणिक वातावरण का ही परिणाम है कि परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय का यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हवेली खास शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है और छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए सदैव प्रेरित करता है। प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा 12 में तृषा जायसवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं फिरदौस बेगम ने 95.4 ऋषु बौद्ध 93, पवन विश्वकर्मा 91.2, जसलीन कौर और लकी वलेचा ने 90, रिचेक त्रिपाठी ने 89 और आयुष ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाई स्कूल में हर्षित श्रीवास्तव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। अविरल प्रताप सिंह ने 95.2 प्रतिशत, युवराज पाण्डेय, सिमरन कसौधन, शिवांश पाण्डेय, अद्वैत तिवारी और शीतल यादव ने 95 तन्मय तलरेजा, ओजल मिश्रा ने 94 , अनन्या ने 93 और अंकित सोनी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्रों को पुरस्कृत किये जाने के दौरान समारोह में विद्यालय के शिक्षक वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, अवनीश पाठक, हर्षिता पाण्डेय, वंदना पाण्डेय, प्रशांत त्रिपाठी, इंद्र मिश्रा, पंकज गुप्ता, अनूप पाण्डेय, सारिक रजा, राजेश टांडी, अजय शर्मा, अमर वाधवानी, प्रभात त्रिपाठी, शालिनी तिवारी, आशुतोष पाल, दिनेश यादव, प्रमोद गुप्ता, शिवेंद्र, ऐश्वर्या सिंह, लकी शुक्ला और अंकुर मिश्रा आदि ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!