गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गांव-गांव जाकर भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीणों को बताया

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा की अध्यक्षता में भाजपा द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान के क्रम में गुजरौलिया खालसा, कपिया ग्रान्ट, गंगाराम महदेवा, बेलवा आदि गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी। प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा व मंडल अध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आप सभी के अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। आम आदमी के सुख-दुख में सरकार हमेशा खड़ी है। विगत 08 वर्षों में सरकार ने बिजली, पानी, सड़क व शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। किसान की समस्यायों का समाधान हमारा लक्ष्य है। गेहूं का समर्थन मूल्य में वृद्धि करना, किसान सम्मान आदि योजनाओं के माध्यम से किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है। इस दौरान डा0 पवन मिश्रा, शिव शक्ति शर्मा, सुनील सिंह, राजेन्द्र पाल, राजेश शुक्ला, सुनील कुमार, धीरज सिंह, अनिल तिवारी आदि सैकड़ों लोगों के साथ मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!